फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: भारी बारिश के बाद सिंधुपालचौक में भूस्खलन, दो की मौत, 22 से अधिक लोग लापता

Sun, 13 Sep 2020 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।
विज्ञापन
नेपाल में भूस्खलन - फोटो : ANI
विज्ञापन

नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार देर रात बारह विसे नगरपालिका वार्ड नंबर सात भीर खर्क, नाकुचे और केंपे नामक स्थान में भूस्खलन हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि 22 से अधिक लोग लापता हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जिला पुलिस कार्यालय सिंधुपालचौक प्रवक्ता डीएसपी प्रकाश सापकोटा के अनुसार भीर खर्क में तीन घर, नाकुचे में सात घर मलवे में दब गए हैं। तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अभी स्थानीय पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों नेपाल के बागलुंग जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन व कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई थी। इन घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


नेपाल में इन दिनों भूस्खलन के कारण तबाही मची हुई है। सिंधुपाल चौक में जिले में भारी बारिश की वजह से पिछली रात हुए भूस्खलन के बाद के दो दर्जन से अधिक लोग लापता हैं।

वहीं, कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते पैदा हुए हालात को देखते हुए सेना मौके पर पहुंच चुकी है और राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

सिंधुपाल चौक में सबसे अधिक बारहबीस ग्रामीण निकाय-7 प्रभावित है। यहां शनिवार रात भूस्खलन ने भयानक कहर बरपाया है। दूसरी ओर भीरखर्का जिले में 9 घर भूस्खलन के बाद बह गए जबकि 20-25 लोग लापता हैं। वहीं, 9 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल अभी तक कुल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें