गोरखपुर। 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं को न केवल शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए भी प्रेरित करता है।
कर्नल चौधरी महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित 102 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास एवं परिश्रम करना चाहिए। शिविर में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने भी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।