फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को मिले 35 मेडल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी के 102 यू.पी. बटालियन के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का महाराजगंज में हुआ आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महराजगंज जिले में हुए एसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में महायोगी गोरखनाथ विश्व विद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 35 मेडल हासिल किए। कैडेट्स ने एकता, अनुशासन, सामूहिक शक्ति बुद्धि कौशल का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
इसकी जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिष्ठाता प्रोफेसर राजेंद्र भारती ने कहा कि कैडेट्स को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार रहने का मूलमंत्र समझाया गया। कर्नल राजेश बहल ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में चुनौतियां सफलता के लिए प्रेरित करती हैं। एएनओ डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने यूनिट का नेतृत्व किया। महाराजगंज जिले के धनेवा धनेही में आयोजित इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कुल 11 विद्यालयों के 600 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। शिविर का संचालन कैंप कमांडेड़ कर्नल अखिलेश मिश्रा और लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, उपकुलसचिव श्रीकांत, प्राचार्य डॉ. एनएस मंजूनाथ, प्राचार्य डॉ. डीएस अजीठा, अधिष्ठता प्रो. सुनील कुमार सिंह, डॉ. विमल दूबे आदि ने कैडेट्स को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें