फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनबीटी को भा गई गोरक्षनगरी, फिर आने का किया वादा

विज्ञापन
पुस्तक महोत्सव में उमड़ी खरीदारों की भीड़।
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से गोरखपुर में पहली बार आयोजित पुस्तक महोत्सव हिट रहा। नौ दिनों तक हुए आयोजन में लोगों की भीड़ देखकर एनबीटी के अधिकारी गदगद दिखे। उन्होंने गोरखपुर में फिर से आने का वादा किया।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक से नौ नवंबर तक गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक महोत्सव को लेकर लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। छोटे शहर का बड़ा दिल देखकर एनबीटी से लेकर महोत्सव में पहुंचे प्रकाशक भी हतप्रभ दिखे। एनबीटी के अधिकारियों के मुताबिक, नौ दिनों में दो लाख से अधिक लोग महोत्सव में पहुंचे। इस दौरान लगभग 200 से अधिक स्कूलों के 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भी बाल मंडप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। एनबीटी के मुताबिक नौ दिनों में दो लाख से अधिक लोग महोत्सव में पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें