फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव: नवरात्र और रमजान, फिर भी लोग गंदगी से परेशान

Fri, 24 Mar 2023 04:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

शहर के जगन्नाथपुर में 100 मीटर के दायरे में तीन मंदिर स्थित हैं। प्राचीन डिवहारी मंदिर, प्राचीन शिव पार्वती मंदिर और श्रीरामजानकी मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। सुबह और शाम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है।
विज्ञापन
शाहपुर काली मंदिर मार्ग पर गिट्टी डालकर अधूरा छोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुओं के महापर्व नवरात्र और मुस्लिमों के पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो चुकी है। दोनों ही त्योहारों में साफ-सफाई का विशेष महत्व है। चाहे घर हो या बाहर, हर कोई इन दिनों सफाई को महत्व देता है। लेकिन, इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार इस संबंध में लापरवाह बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को जब शहर के कुछ मंदिरों और मस्जिदों के आसपास की पड़ताल की गई तो स्थिति कुछ ऐसी ही दिखी।

विज्ञापन


काली मंदिर शाहपुर
शहर के शाहपुर में काली मंदिर स्थित है। नवरात्र के दौरान काली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इन दिनों यहां के स्थानीय लोगों के साथ ही मंदिर आने वाले भक्त परेशान हैं। इसका कारण यहां की सड़क है। मुख्य सड़क से मंदिर जाने वाली सड़क को बनाने का काम लगभग पर 15 दिनों से काम चल रहा है, लेकिन अबतक इसे पूरा नहीं किया जा सका। ठेकेदार सड़क पर गिट्टी डालकर दूसरे जगह पर काम करने चला गया है। इससे मंदिर आने वाले भक्तों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत-नेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के लगे पोस्टर, खुफिया विभाग अलर्ट

विज्ञापन
Trending Videos

डिवहारी मंदिर जगन्नाथपुर

जगन्नाथपुर में डिवहारी माता मंदिर के पास सड़क पर फैला नाली का पानी - फोटो : अमर उजाला।
शहर के जगन्नाथपुर में 100 मीटर के दायरे में तीन मंदिर स्थित हैं। प्राचीन डिवहारी मंदिर, प्राचीन शिव पार्वती मंदिर और श्रीरामजानकी मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। सुबह और शाम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है। लेकिन, इन मंदिरों के आसपास गंदगी का ढेर है। डिवहारी मंदिर के सामने खाली प्लाॅट में कूड़ा फेंका जाता है, जिसकी नियमित सफाई नहीं होती है। वहीं, श्रीराम जानकी मंदिर मार्ग पर नाली का पानी सड़क पर बहता है। इससे मंदिर आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: अरे भाई, कूड़ाघाट नहीं अब कुनराघाट बोलिए, बदल गया है नाम
 

हट्ठी माता मंदिर, मियां बाजार

हट्ठीमाता मंदिर के पास नगर निगम के कूड़ा घर में बिखरा पड़ा कूड़ा - फोटो : अमर उजाला।
शहर के टाउनहॉल से मियां बाजार मार्ग पर प्राचीन हट्ठी माता मंदिर स्थित है। नवरात्र में मंदिर को सजाया गया है है। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में माता के दर्शन-पूजन कर रहे थे। हट्ठी माता मंदिर से 50 मीटर की दूरी पर ही मुख्य मार्ग पर नगर निगम का कूड़ाघर है। जहां क्षेत्र का कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12ः30 बजे तक कूड़ाघर से कूड़ा उठाया नहीं गया था, कूड़े से उठ रही बदबू रास्ते से गुजर रहे लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं मंदिर के आसपास की नालियां भी चोक थीं।

इसे भी पढ़ें: अकबर के बेटे हुमांयू के नाम पर बसा था हुमायूंपुर मोहल्ला, जानिए इसका इतिहास
 

गौसिया मस्जिद, छोटेकाजीपुर

छोटे काजीपुर में मस्जिद के पास पड़ा कूड़ा - फोटो : अमर उजाला।
शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की बात की जाए तो छोटेकाजीपुर क्षेत्र में कई प्रमुख मस्जिदें हैं। जिला चिकित्सालय के पीछे से शाहमारूफ को जाने वाली सड़क पर स्थित है गौसिया मस्जिद। इस मस्जिद के आसपास गंदगी का अंबार दिखा। दोहपर एक बजे के करीब यहां मस्जिद के मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर नजर आया। जहां जानवर कूड़े को सड़क पर फैला रहे थे। कूड़े से उठ रही बदबू राहगीरों को परेशान कर रही थी। यहां की नालियां भी चोक नजर आईं, ऐसा लग रहा था कि महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है।

 
विज्ञापन

अहमद नगर चक्सा हुसैन

अहमदनगर चकसा हुसैन में जामा मस्जिद को जाने वाली सड़क पर फैला नाली का पानी - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित अहमद नगर चक्सा हुसैन में स्थानीय लोग गंदगी से परेशान हैं। यहां स्थित अकबरी जामा मस्जिद में रमजान में लोग तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे हैं। लेकिन, मुख्य मस्जिद को जाने वाली सड़क पर नाली का पानी बह रहा है। इससे नमाजियों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग इससे उठने वाली बदबू से परेशान हैं। नालियों की सफाई भी नहीं होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई पर प्रदर्शन भी किया, लेकिन इसका कोई असर जिम्मेदारों पर नहीं पड़ा।




लोगों ने क्या कहा
  • ठेकेदार ने सड़क की खुदाई 15 दिन पहले करके छोड़ दी है। आए दिन लोग इस सड़क पर गिरते रहते हैं। इससे मंदिर आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - हरीश पांडेय, शाहपुर।
  • नगर निगम के कूड़ाघर की नियमित सफाई नहीं होती है। कूड़े से उठने वाली बदबू परेशान करती है। वहीं नवरात्र के कारण भक्तों का भी मंदिर आना हो रहा है, इससे उन्हें भी दिक्कत हो रही है। - गुड्डू, मियां बाजार।
  • यहां मुख्य सड़क से कॉलोनी का नाला ऊपर हो गया है, इससे नाले का पानी सड़क पर लग जाता है। इससे आसपास मौजूद मंदिरों में आने वाले भक्तों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। - शीला, जगन्नाथपुर।
  • अहमद नगर चक्सा हुसैन में अकबरी जामा मस्जिद स्थित है। यहां रमजान में बड़ी संख्या में लोग तरावीह की नमाज पढ़ रहे हैं, नाले का पानी सड़क पर लगने से नमाजियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। - शाकिर अली ।सलमानी, चक्सा हुसैन।
  • मस्जिद और उसके आसपास नियमित सफाई नहीं होती है। सड़क दो वार्डों के बीच स्थित है, एक तरफ छोटे काजीपुर है तो दूसरी ओर मियां बजार। सीमा विवाद का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। - सबलू, छोटेकाजीपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें