फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नवोदित कलाकारों को मिलेगा 'सुरमयी गोरखपुर' मंच, यहां होगी प्रस्तुति

Sat, 01 Jan 2022 12:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबहे बनारस की तर्ज पर ही ‘सुरमयी गोरखपुर’ भी स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के नौकायन विहार पर्यटकों के मनोरंजन के साथ ही अब क्षेत्र की नवोदित सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच मुहैया कराएगा। नएवर्ष में आठ जनवरी से प्रत्येक शनिवार को नौकायन विहार में सुरमयी गोरखपुर नाम से दो घंटे की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें क्षेत्र की नवोदित प्रतिभाएं अपना हुनर दिखाएंगी। इसके लिए उन्हें मानदेय भी मिलेगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से कराया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबहे बनारस की तर्ज पर ही ‘सुरमयी गोरखपुर’ भी स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देगा। सुरमयी गोरखपुर के नाम से वेबसाइट भी बनाई जा रही है। इस पर कलाकार आवेदन कर सकेंगे। गर्मी में शाम तीन से शाम पांच बजे और ठंड में दोपहर बाद दो से चार बजे तक दो घंटे का कार्यक्रम होगा। साउंड सिस्टम समिति उपलब्ध कराएगी। कलाकार जो प्रस्तुति देंगे, उसका प्रसारण पैडलेगंज से महंत दिग्विजयनाथ पार्क तक लगे आर्नामेंटल पोल से भी होगा।

समिति करेगी संचालन

‘सुरमयी गोरखपुर’ कार्यक्रम के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की जा रही है। इसके उपाध्यक्ष जीडीए उपाध्यक्ष होंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व को सदस्य, सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह सहित आठ स्थायी सदस्य होंगे। सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े तीन अस्थायी सदस्य भी होंगे। इनका कार्यकाल दो साल का होगा। यह समिति कलाकारों का चयन करेगी। कार्यक्रम आयोजन के लिए समिति जन सहयोग से धनराशि जुटाएगी, यह धन समिति के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।  
 
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया नौकायन पर ‘सुरमयी गोरखपुर’ गोरखपुर के नाम से नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मानदेय भी दिया जाएगा। आठ जनवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें