ये होंगी प्रतियोगिताएं
- ब्रह्मलीन महंत अवेधनाथ नाथ महाराज राष्ट्रीय कबड्डी : 1-4 दिसंबर 2022
- राज्य स्तरीय अंडर-20 (जूनियर) एथलेटिक्स बालक/बालिका : 10-11 सितंबर 2022
- राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबाल : अक्तूबर 2022
- राज्य स्तरीय महिला बॉस्केटबाल : नवंबर 2022
- राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता : नवंबर 2022
- जिला स्तरीय एथलेटिक्स (बालक/बालिका) : जुलाई-अगस्त 2022
- जिला स्तरीय बैडमिंटन और कबड्डी- जुलाई-अगस्त 2022
- तहसील स्तरीय कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता- अगस्त 2022
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने कहा कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय को सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के साथ चार राज्य स्तरीय, जिला और तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।