अमर उजाला के नेशनल वाइफ-डे यानी तीन नवंबर के संस्करण के लिए तीन गृहिणियों को गेस्ट एडिटर बनने का मौका मिलेगा। अमर उजाला का गेस्ट एडिटर बनने का उत्साह गृहणियों में सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को सभी प्रविष्टियों में उत्तर शत प्रतिशत सही पाए गए, लेकिन 18 गृहणियों ने साथ में अपनी फोटो नहीं भेजी, इसलिए उनकी प्रविष्टि पर विचार नहीं किया गया। अधिक प्रविष्टियां होने के कारण दस भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। 31 अक्तूबर तक चुने गए विजेताओं को होटल रेडिसन ब्लू में बुलाया जाएगा।
सामान्य परीक्षा होगी, फिर गेस्ट एडिटर पैनल के लिए तीन और चलिए होटल रेडिसन ब्लू में डिनर करने के लिए चार गृहिणियों का चुनाव किया जाएगा। हम आपको बता दें कि तीन नवंबर को नेशनल हाउस वाइफ-डे पर अमर उजाला का जो अंक आपको हाथों में होगा, उसे तीन हाउस वाइफ का गेस्ट एडिटर पैनल तैयार करेगा। दो नवंबर को अमर उजाला कार्यालय में वे एक संपादक की तरह अमर उजाला की रिपोर्टिंग टीम से काम लेंगी। खबरों का चयन करेंगी और उन्हें अखबार में कहां स्थान देना है, वह भी वे ही तय करेंगी।
क्विज कॉटेस्ट के नियम व शर्तें
- यह कॉटेस्ट महिलाओं के लिए है
- शैक्षणिक योग्यता स्नातक
- उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
- क्विज में उसी दिन के अमर उजाला में प्रकाशित समाचारों से संबाधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जवाब के विकल्पों में सही पर टिक करना होगा
- 31 अक्तूबर को अखिरी क्विज प्रकाशित होगी
- 21 सफल विजेताओं से तीन गेस्ट एडिटर चुनी जाएंगी
- गेस्ट एडिटर का चुनाव सामान्य लिखित परीक्षा से होगा
- अमर उजाला के पाठकों के अलावा अन्य गृहणियां भी भाग ले सकती हैं। उन्हें अमर उजाला में प्रकाशित क्विज फार्मेट की फोटो स्टेट कराकर पूरी तरह से भरकर भेजना होगा।
- एक बार विजेता घोषित होने के बाद अन्य क्विज में आपकी एंट्री नहीं शामिल होगी।
- निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।
व्हाट्सएप नंबर: 7617566160, 8299660608
ये हैं क्विज तीन की विजेता
विजेता पता
सविता राय कूड़ाघाट, सिंघड़िया
रीना पटवा पांडेयहाता
रिंकी वर्मा सूरजकुंड
प्रीति अग्रवाल खजांची चौराहा, फातिमा रोड
अर्चना सिंह विष्णुपुरम
रंजना सिंह सहारा स्टेट
सुषमा मौर्या फूलवरिया रूस्तमपुर
आरती पांडेय माया बाजार
अमीषा जटेपुर उत्तरी
रितू कन्नौजिया विवेकापुरम, तारामंडल