फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों की वोटर लिस्ट में अभी भी जुड़ सकते हैं नाम, जानिए कैसे करें आवेदन

Tue, 09 Feb 2021 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हो चुका है मगर अभी भी बड़ी संख्या में लोग वोटर बनने और नाम कटवाने के लिए परेशान हैं। ऐसे लोगों के लिए यह खबर काम की है।

विज्ञापन


किसी कारण से अभी भी पंचायतों के वोटर नहीं बन सके हैं या नाम कट गया है तो नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रपत्र 2 भरना होगा। इसी तरह नाम, पता संशोधित कराने के लिए प्रपत्र 3 भरना होगा।

वहीं नाम कटवाने के लिए प्रपत्र 4 भरना होगा। इसमें धांधली न हो इसलिए प्रपत्र 4 को दो सेट में भरना होगा। जिसके नाम कटने के लिए आवेदन किया जाएगा, प्रपत्र की एक कॉपी उसे भी भेजी जाएगी। अगर कोई साजिशन आपका नाम कटवाने की कोशिश कर रहा है तो इस सूचना के आधार पर आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पंचायत चुनाव के ठीक पहले नाम जोड़ने और कटवाने का खूब खेल होता है। ऐसे में वोटरों को भी सतर्क रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

15 तक तय हो जाएंगे संवेदनशील बूथ

सहायक निर्वाचन अधिकारी( पंचायत) जगनारायण मौर्य का कहना है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद अधिसूचना जारी होने तक नाम जोड़ने, कटवाने व संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। ये आवेदन तहसीलों में किया जा सकता है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

नाम कटवाने के आवेदन आने पर उसकी जानकारी संबंधित वोटर को भी दी जाएगी ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के बाद जो आवेदन आते हैं उनका निस्तारण नामांकन के आखिरी तिथि के पहले कर लेना होगा। जिले की पंचायतों में तकरीबन 30 लाख वोटर हैं।

रूट चार्ट और सेक्टर जोन का हो रहा निर्धारण
 पंचायत चुनाव की तैयारियों के क्रम में सभी बूथों का रूट चार्ट तैयार किये जाने के साथ ही सेक्टर और जोन का भी निर्धारण किया जा रहा है ताकि निगरानी में मदद मिल सके।

पूर्व के चुनाव में जिन बूथों पर तनाव हुआ या होने की आशंका है, वह विशेष निगरानी और अतरिक्त फोर्स तैनात करने के लिए ऐसे बूथों को तीन श्रेणी में बांटा गया है। संवेदनशील बूथ, अति संवेदनशील बूथ और अतिसंवेदनशील प्लस। इन बूथों को चिन्हित करने के लिए सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्य्क्षता में कमेटी गठित कर दी गई है जिसमें बीडीओ, तहसीलदार और सीओ भी हैं। सभी को 15 फरवरी तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें