फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पूर्व एमएलसी, पूर्व विधायक समेत तीन का नाम माफिया सूची में घोषित, योगी के दोबारा सीएम बनने के बाद तेज हुई कार्रवाई

Mon, 23 May 2022 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

योगी के दोबारा सीएम बनने के बाद से माफिया पर कार्रवाई तेज हुई है। माफियाकी सूची में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, पूर्व विधायक रिजवान जहीर और राजन तिवारी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद माफिया पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस सूची में गोरखपुर जोन के देवरिया निवासी पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, बलरामपुर के पूर्व विधायक रिजवान जहीर और राजन तिवारी का नाम भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में माफिया की सूची तैयार की जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने भी अपराध में संलिप्तता के आधार पर सूची तैयार कराई गई है। एडीजी के मुताबिक, गोरखपुर के गीडा निवासी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर कुमार सिंह, गोरखनाथ के विनोद कुमार उपाध्याय, गुलरिहा के राकेश यादव, गगहा निवासी व बिहार के पूर्व विधायक राजन तिवारी, पूर्व एमएलसी व देवरिया निवासी रामू द्विवेदी, कामेश्वर सिंह, तुलसीपुर के रिजवान का नाम माफिया की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह सूची प्रशासन के पास भेजी जा रही है। जल्द ही माफिया घोषित करके संपत्ति जब्त और कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें