गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद माफिया पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस सूची में गोरखपुर जोन के देवरिया निवासी पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, बलरामपुर के पूर्व विधायक रिजवान जहीर और राजन तिवारी का नाम भी शामिल किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में माफिया की सूची तैयार की जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने भी अपराध में संलिप्तता के आधार पर सूची तैयार कराई गई है। एडीजी के मुताबिक, गोरखपुर के गीडा निवासी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर कुमार सिंह, गोरखनाथ के विनोद कुमार उपाध्याय, गुलरिहा के राकेश यादव, गगहा निवासी व बिहार के पूर्व विधायक राजन तिवारी, पूर्व एमएलसी व देवरिया निवासी रामू द्विवेदी, कामेश्वर सिंह, तुलसीपुर के रिजवान का नाम माफिया की सूची में शामिल किया गया है।
यह सूची प्रशासन के पास भेजी जा रही है। जल्द ही माफिया घोषित करके संपत्ति जब्त और कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।