पिछले साल से सात केंद्र कम बने
बोर्ड की ओर से वर्ष 2020-21 में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 206 केंद्र बनाए गए थे। इस बार 199 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
- हाईस्कूल- 67,038
- इंटर - 60,548
जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के द्वारा माध्यमिक विद्यालयों की ओर से दर्ज कराई गई 151 आपत्तियों की जांच की गई है। मानक पूरे करने वाले विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जहां मानक पूरे नहीं थे, उन्हें सूची से हटा दिया गया है।
- ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीआईओएस।