फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 350वें शहीदी पर्व की स्मृति में धूमधाम से निकाली गई नमन यात्रा

विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी पर्व पर जटाशंकर गुरुद्वारा से निकले गये शहीदी पद यात्रा में
विज्ञापन
- गुरुद्वारा जटाशंकर से निकल कर शास्त्री चौक पर समाप्त हुई यात्रा, रास्ते भर गुरु को नमन करते रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

- गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस आज, जटाशंकर गुुरुद्वारे में होगी गुरबाणी

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सिख धर्म के नवम गुरु तेग बहादुर एवं उनके तीन शिष्य भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाला के 350वें शहादत पर्व की स्मृति में गुरुद्वारा जटाशंकर सोमवार को निकाली गई नमन यात्रा श्रद्धा व भक्तिभाव से ओतप्रोत रही। वाहेगुरु नाम जपते श्रद्धालु जिधर से गुजरे रास्ते में सभी ने गुरु को नमन वंदन किया।

गुरुद्वारा जटाशंकर से सुबह 10.30 बजे शहीदों को कोटि-कोटि नमन यात्रा प्रारंभ होकर सुमेर सागर, विजय चौक, सिनेमा रोड, गणेश चौराहा, टाउनहॉल से होते हुए शास्त्री चौक पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में सिख सहित सभी धर्म वर्ग के लोग पूरे रास्ते गुरु का कीर्तन गायन करते हुए चार साहबजादों के वेश में निशान साहिब थामे बच्चों के पीछे चल रहे थे। नमन यात्रा का विभिन्न समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यात्रा में गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, मैनेजर रजिंदर सिंह, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, समाजसेवी डॉ सौरभ पांडेय, सुमन हिंदू, सुधा मोदी, हरप्रीत सिंह साहनी, रविंदरपाल सिंह पप्पू, गुरमीत सिंह, धर्मपाल सिंह राजू, डॉ दीपक सिंह, त्रिलोचन सिंह, चिरंजीव सिंह हनी, कुलदीप सिंह नीलू, जोगेंद्र सिंह, अजीत सिंह, जसबीर सिंह कंवल, जसविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, रनदीप कौर, मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग सहभागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आज मनेगा शहीदी पर्व
उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य एवं गुरुद्वारा मीडिया सचिव जगनैन सिंह नीटू एवं ने बताया कि मंगलवार को मुख्य शहीदी पर्व गुरुद्वारा जटाशंकर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कीर्तन, सत्संग, कथा विचार, अरदास एवं गुरु के लंगर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें