फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम: सात अगस्त को कर्मचारी करेंगे तालाबंदी, जानिए क्यों

Fri, 30 Jul 2021 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नगर निगम कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव नगर विकास को संबोधित नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गोरखपुर नगर निगम के कर्मचारी सात अगस्त को नगर निगम में तालाबंदी करेंगे। इस संबंध में नगर निगम कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव नगर विकास को संबोधित नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


वेतन विसंगति, पदोन्नति, मृतक-सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के अनुसार नियुक्ति एवं सभी अवशेष भुगतान तथा पेंशन फंड, वर्ष 2005 से नियुक्ति कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए तथा प्रदेश के कर्मचारियों की सामूहिक बीमा पॉलिसी के मद की धनराशि तत्काल जमा करने समेत 30 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

बताया गया कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो सात अगस्त को नगर निगम में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारी 27 अगस्त को जीपीओ पार्क लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे। नगर आयुक्त को ज्ञापन देने के दौरान शेषनाथ पांडेय, रामअधार दास पटेल, दीपक श्रीवास्तव, रामदरश सिंह, अमृत पाल सिंह, सुरेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश, शक्ति प्रकाश मिश्रा, लालचंद सिंह, राजेश श्रीवास्तव, बेचन गुप्ता, शिवचरन, गौरीशंकर, रामगति, रूदल यादव, अमर श्रीवास्तव, फरहान, देवेंद्र मिश्रा, जगदीश तिवारी, सुधीर यादव, राम अशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें