फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में फैसला: हवाई सफर के लिए अब नगर निगम वसूलेगा सेवा शुल्क, हर यात्री को देने होंगे 100 रुपये

Thu, 31 Aug 2023 03:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरलवाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के तहत प्रति उड़ान पर कर लगाया जाएगा। नियमावली नगर विकास विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब गोरखपुर से हवाई सफर थोड़ा और महंगा हो जाएगा। इसके लिए प्रत्येक यात्री को 100 रुपये नगर निगम को सेवा शुल्क के रूप में देना होगा। नगर निगम को शुल्क का भुगतान विमान पत्तन प्राधिकरण या हवाई पट्टी की देखरेख करने वाली एजेंसियां करेंगी। यही नहीं, गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रत्येक उड़ान के लिए 3000 रुपये नगर निगम को देने होंगे। बुधवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक में लखनऊ की तर्ज पर गोरखपुर एयरपोर्ट से होने वाली हर उड़ान एवं प्रति यात्री को टैक्स के दायरे में लाए जाने का निर्णय लिया गया। इस प्रस्ताव को पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल की ओर से लाया गया था, जिसे वर्तमान मेयर डॉ मंगलेश ने बोर्ड बैठक के पटल पर रखा। बैठक में सर्वानुमति से हर उड़ान और प्रति यात्री को टैक्स के दायरे में लाने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।

जानकारी के मुताबिक, जल्द ही नगर निगम के कर वसूलने के प्रस्ताव को शासन भेजा जाएगा। शासन से हरी झंड़ी मिलने के बाद इसे लागू कराया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरलवाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के तहत प्रति उड़ान पर कर लगाया जाएगा। नियमावली नगर विकास विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें