कंडम बसों में उनकी साइज के अनुसार दो इंडियन और दो वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट बनाए जाएंगे। टॉयलेट के अंदर वाश बेसिन, बच्चों का डायपर बदलने, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनिरेटर भी लगाए जाएंगे।
पुणे और बंगलूरू की तर्ज पर नगर निगम कंडम हो चुकी बसों में पिंक टॉयलेट बनवाएगा। जल्द ही इसके लिए कंडम बसों की खरीद करेगा। पुणे और बंगलूरू में यह व्यवस्था काफी सफल हो रही है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए नगर निगम परिवहन विभाग से कंडम बसों की खरीदारी करेगा। कंडम बसों में उनकी साइज के अनुसार दो इंडियन और दो वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट बनाए जाएंगे। टॉयलेट के अंदर वाश बेसिन, बच्चों का डायपर बदलने, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनिरेटर भी लगाए जाएंगे।
पिंक टॉयलेट न होने से प्रमुख बाजारों में जाने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पिंक टॉयलेट बनाए जाने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। कंडम घोषित की जा चुकी बसों को खरीदा जाएगा।