फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद वरीयता कार्यों को मिल सकती है मंजूरी

Tue, 26 May 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक आज, मनोनीत पार्षद पहली बार होंगे शामिल
विज्ञापन




गोरखपुर। नगर निगम सदन की बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे नवनिर्मित निगम सदन हाॅल में मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित होगी। मनोनीत 10 पार्षद पहली बार इस बैठक में शामिल होंगे। उम्मीद है कि बैठक में 31.50 करोड़ रुपये के पार्षद वरीयता कार्यों को मंजूरी मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि बैठक में 35-35 लाख रुपये के पार्षद वरीयता कार्यों को स्वीकृति दिए जाने के साथ 26 फरवरी की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, 12 जनवरी को हुई 16वीं बैठक की अनुपालन आख्या और विभिन्न विभागों के कार्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


सदन में मनोनीत पार्षद दुर्गेश बजाज, वीर सिंह सोनकर, रितेश सिंह बब्बू, आलोक सिंह विशेन, चंदन आर्या, ममता जायसवाल, अरविंद निषाद, शिवम पांडेय, अष्टभुजा श्रीवास्तव और संजय कुमार वैश्य पहली बार शामिल होंगे। हनुमंतनगर की पार्षद रंजुला रावत मुक्ति रथ (शव वाहन) का संचालन शुरू करने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशुल्क सेवा देने और पाॅलिथीन प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने की मांग उठाएंगी।
बेतियाहाता दक्षिणी के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद डॉग शेल्टर निर्माण में देरी, संसाधनों की खरीद और बंदर पकड़ने के अभियान की सुस्ती का मुद्दा उठाएंगे।

राप्तीनगर वार्ड की पार्षद पूनम सिंह लालडिग्गी और चरगांवा गारबेज ट्रांसफर स्टेशन संचालन में अनियमितता का मामला रखेंगी। वहीं दिग्विजयनगर के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा संपत्ति कर बिलों में आपत्तियों के निस्तारण के बाद भी कंप्यूटर में फीडिंग में हो रही देरी पर सवाल उठाएंगे।
नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और चालकों के मानदेय वृद्धि का मुद्दा भी प्रमुखता से सदन में गूंजेगा। इसके अलावा हुमायूंपुर उत्तरी से वर्ष 2001 से 2012 तक दो कार्यकाल तक पार्षद रहीं रोजा खातून के तीन मई को हुए निधन पर सदन में शोक प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार संसदीय विभाग की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार संभालेंगे, जबकि लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। हालांकि पूर्व में यह जिम्मेदारी संभाल रहे अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा की वापसी के बाद उनकी भूमिका को लेकर भी बातचीत चल रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें