फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम ने चिह्नित की 28,439 संपत्तियां, होगी वसूली

Sat, 11 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने 28,439 संपत्तियों को चिह्नित किया है। इन संपत्तियों से 2026-27 में शत प्रतिशत संपत्तिकर वसूली को लेकर नगर निगम ने तैयारी की है। यह हाल ही में शामिल पांच वार्ड में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर निगम के नए वार्ड बड़गो, रानीडीहा, हरसेवकपुर, गुलरिहा और खोराबार में संपत्तिकर वसूली की जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अब तक 1,724 संपत्ति स्वामियों से करीब 26.95 लाख रुपये कर वसूला गया है।
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने जोनल अधिकारियों व कर निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि नोटिस पर प्राप्त आपत्तियों का शीघ्र निस्तारित कर वसूली प्रक्रिया को गति दी जाए। खोराबार में 6,501 संपत्तियों में से 449 से 5.76 लाख, रानीडीहा में 5,136 में से 81 से 3.20 लाख, हरसेवकपुर में 5,093 में 707 से 8.32 लाख, बड़गो में 3,314 में 215 से 1.87 लाख और गुलरिहा में 8,395 में 272 संपत्तियों से 7.89 लाख रुपये वसूले गए हैं। नगर निगम जल्द ही गायघाट, देवी प्रसाद नगर, भरवलिया, मोहनपुर और संझाई वार्डों में भी सर्वेक्षण शुरू करेगा, जहां मकानों को हाउस नंबर देकर कर दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें