शहर के विभिन्न इलाकों में यूनीपोल लगाने वाली सात एजेंसियों पर नगर निगम का 1.42 करोड़ रुपये बकाया है। नगर निगम की ओर से इन सभी एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है।
शहर में यूनीपोल लगाने वाली सात एजेंसियां हैं। इनमें से सिर्फ एक को छोड़कर अन्य सभी एजेंसियों पर काफी समय से बकाया है। इनमें चंद्रा एसोसिएट, अदिति डिजिटल, एनएनआई प्रोमोशन (2 एजेंसियां), सिग्मा और इंगेज शामिल हैं। इन एजेंसियों को नगर निगम की ओर से बकाया जमा नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि अगर सात दिन के अंदर बकाया जमा नहीं किया जाता है तो एजेंसियों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
अगर एजेंसियों द्वारा बकाया धनराशि नहीं जमा की जाती है तो होर्डिंग स्ट्रक्चर जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही इन सभी के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
- अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त