शरारत मेंस किड्स विशाल मंझानी ने कहा कि पूरे शहर को एक समान नजरिये से देखकर अतिक्रमण अभियान चलाना चाहिए। लेकिन, अधिकारियों के केंद्र बिंदु में सिर्फ गोलघर ही रहता है। अगर सुंदरीकरण कराना है तो पहले अपने अभियान का साझा करें। हर वर्ष अतिक्रमण हटाओ जिन्न निकल जाता है। परेशान व्यापारी होते हैं।
पहले योजना तो बताएं
आरके इलेक्ट्रानिक से जावेद ने कहा कि सुनने में आ रहा है दुकानों के आगे की गैलरी में सीटिंग प्लान बनाकर रास्ते के उपयोग में लाया जाएगा। कोई भी अधिकारी स्पष्ट नहीं बोल रहा है। पहले तो यह बताएं कि वे करेंगे क्या? दुकानों के सामने अगर सफेद लाइन के अंदर भी कोई बाइक खड़ी होती है तो जुर्माना वसूल लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम को पालने में झूलाया: बोले- धर्म को मात्र उपासना विधि मानने की भूल न करें
नो वेंडिंग जोन पर ध्यान दें
गणेश लेदर के मालिक गणेश तिवारी ने कहा कि गोलघर नो वेंडिंग जोन घोषित है, लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सबसे निरीह व्यापारी ही दिखता है। सड़क पर दुकानें लगती है उसे हटाकर आसानी से सड़क को उसके मूल स्वरूप में चौड़ा किया जा सकता है। लेकिन, ऐसा न करके व्यापारियों को परेशान किया जाता है।
सरावगी कलर लैब गौरीशंकर सरावगी ने कहा कि हर वर्ष अतिक्रमण का जिन्न बाहर आ जाता है। मैंने अपनी दुकान का बैनामा गैलरी सहित कराया हुआ है। लेकिन, जब अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलता है तो हमेशा कहा जाता है कि आपने कब्जा कर रखा है। पिछली बार कागज दिखाया। कुछ नहीं मिला तो दुकान पर साइन बोर्ड लगा था उसे अतिक्रमण बताकर एक हजार रूपये जुर्माना लगा दिया गया।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सड़क पर किसी को दुकान लगाने की अनुमति नहीं है। सड़क आवागमन के लिए है। व्यापारियों का पत्रक मिला है। सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने को लेकर अभी कोई योजना नहीं है। जब भी कोई अभियान शुरू होगा, संवाद स्थापित करने के बाद ही किया जाएगा। व्यापारियों को पूरी जानकारी दी जाएगी।