फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा, कई दशक पुराना अतिक्रमण भी हटाया गया

Thu, 23 Sep 2021 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

200 से ज्यादा हटाए गए होर्डिंग। बुधवार को मोहद्दीपुर से नंदा नगर तक अवैध होर्डिंग को हटाया गया।
विज्ञापन
होर्डिंग हटवाती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान 200 से भी ज्यादा अवैध होर्डिंग हटाए गए। इसके अलावा नगर निगम ने कई दशक पुराने अवैध अतिक्रमण को भी हटाया। बुधवार को मोहद्दीपुर से नंदा नगर तक अवैध होर्डिंग को हटाया गया।
विज्ञापन


दरअसल शहर के विभिन्न इलाकों में विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों द्वारा नगर निगम को बिना टैक्स चुकाए होर्डिंग लगाकर लाखों के वारे न्यारे किए जा रहे थे। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों से इन अवैध होर्डिंग को हटाने का अभियान शुरू किया। बुधवार को सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह के निर्देशन में अभियान के दौरान इंफोर्समेंट टीम के उमेश यादव के साथ पूरी टीम मौजूद रही। इसके अलावा इंफोर्समेंट टीम के कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व में बुधवार को दिग्विजय नाथ नगर में पार्क के आसपास अवैध कब्जा करके गुमटी-गाड़ियां आदि रखकर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि बसंतपुर मेन रोड पर एक डॉक्टर के घर के सामने पिछले 40 साल से रोड के किनारे नाले के ऊपर गुमटी रखी गई थी, इसे हटाने के लिए मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत की गई थी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर इंफोर्समेंट टीम ने वहां पहुंच कर गुमटी को हटा दिया।

कब्जे से छुड़ाया गया नगर निगम का पंप सेट
बिछिया ताड़ीखाना के पास कुछ लोगों के द्वारा नगर निगम का पंप सेट रख लिया था। नगर निगम के कर्मचारियों के जाने के बाद भी पंप सेट नहीं दिया जा रहा था। कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम पंपसेट को छुड़वा कर वापस नगर निगम लाई। इस दौरान लोगों को चेतावनी दी गई कि अगली बार इस तरह की गलती दोहराने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें