फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लापरवाही करना पड़ा भारी, नगर निगम के दो बाबू सस्पेंड

Tue, 27 Oct 2020 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में काम में लापरवाही के मामले में नगर निगम के रेंट विभाग के दो कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया। अब इन दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन


नगर निगम के रेंट विभाग में कार्यरत प्रेमप्रकाश सिंह और राजेंद्र सिंह के खिलाफ नगर आयुक्त के पास लगातार शिकायतें मिल रही थीं। काम में लापरवाही की वजह से किराए से संबंधित कई मामले लगातार लंबित हो रहे थे।

नगर आयुक्त ने दोनों कर्मचारियों को कई बार हिदायत भी दी। सोमवार को नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह जांच करने के लिए पहुंचे तो दोनों कर्मचारी अपने पटल की बजाए टैक्स विभाग के रिकॉर्ड रूम में मिले। इसके बाद नगर आयुक्त ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

 
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है। दोनों के पास काफी संख्या में आवेदन लंबित हैं। इसके बावजूद उनका निस्तारण नहीं किया जा रहा था। ऐसे में दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें