फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम: दो साल से दौड़ लगा रहा था ये शख्स, एक घंटे में दुरुस्त हो गया नाम

Sat, 23 Oct 2021 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त का कहना है कि दोषी कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम के कर्मचारियों की गलती की वजह से दो साल से परेशान महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो के बबुन जी द्विवेदी की समस्या का निस्तारण नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने एक घंटे में करा दिया। नगर आयुक्त का कहना है कि दोषी कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त के सामने पहुंचे बबुन जी द्विवेदी ने बताया कि जमीन बैनामा कराने के बाद उन्होंने नगर निगम में अपना नाम दर्ज कराया। बाद में देखा कि बबुन जी द्विवेदी की जगह बटुन जी दुबे लिख दिया गया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी कर्मचारियों को दी तो उन्होंने रसीद कटवाने के लिए कहा। 21 अगस्त 2019 को रसीद कटाकर नगर निगम में दस्तावेज जमा कर दिया। एक महीने के भीतर नाम सही हो जाना चाहिए था लेकिन कर्मचारी दो साल से उन्हें दौड़ा रहे थे। नगर आयुक्त की दखल पर एक घंटे के भीतर नाम सुधर गया। ब्यूरो

मेडिकल रोड से हटाया अतिक्रमण, 24470 रुपये चालान वसूला
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को चरगावां ब्लॉक से मेडिकल कॉलेज होते हुए  झुंगिया चौराहे तक रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया। लोगों को अतिक्रमण न करने की हिदायत देने के साथ ही चालान काटकर 24470 रुपये वसूले। इस दौरान विजेंद्र कुमार लाल सफाई सुपरवाइजर ,सुनील सिंह परिवर्तन दल प्रभारी कर्नल सीपी सिंह, टीम लीडर अशोक सिंह, राधाकांत पांडे,  सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, कौशल कुमार सिंह,  व्यास मुनि पांडे, कमलेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें