फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 25 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी मल्टीलेवल पार्किंग, 24 को सीएम करेंगे लोकार्पण

Fri, 22 Oct 2021 02:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पहले एक नवंबर से होना था शुभारंभ, पांच नवंबर तक गाड़ी पार्क करने का नहीं लगेगा शुल्क, 305 चार पहिया व 300 से अधिक दो पहिया वाहन हो सकेंगे पार्क, जाम से मिलेगी निजात।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब दिवाली से पहले ही शहर के लोगों को पहले मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात मिल जाएगी। 24 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के इस पहले मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे। इसके अगले दिन 25 अक्तूबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यही नहीं अब पांच नवंबर तक यानी पूरे 12 दिन तक पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।  इसके बाद शुल्क लिया जाएगा जिसका निर्धारण जल्द हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, पहले एक नवंबर से मल्टीलेवल पार्किंग की शुरूआत होनी थी मगर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले ही मिल जाने से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 24 अक्तूबर को ही लोकार्पण की तारीख तय कर दी है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

करीब दो साल पहले जलकल परिसर में जीडीए की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू कराया गया था जो अब पूरा हो गया है। करीब 38.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मल्टीलेवल पार्किंग में व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे होने वाली आय से ही पार्किंग का रख-रखाव होगा। पहले पार्किंग की योजना में कांप्लेक्स नहीं शामिल था।
विज्ञापन


भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल पर व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। शासन से इसके लिए बजट मंजूर हो चुका है और जल्द ही इसका काम भी पूरा हो जाएगा। तृतीय, चतुर्थ, पंचम तल एवं टेरिस पर पार्किंग हो सकेगी। दूसरे तल के कुछ हिस्से में भी पार्किंग होगी।  भविष्य में बेसमेंट में भी पार्किंग की अनुमति दी जाएगी।

 

विज्ञापन

जीडीए कर चुका है ट्रायल, सुरक्षा के सभी मानक पूरे मिले

19 अक्तूबर को ही जीडीए अभियंताओं की टीम चार पहिया वाहन को टेरिस तक ले जाकर ट्रायल किया जो सफल रहा। अभियंताओं की टीम ने टेरिस पर गाड़ी पार्क करने के बाद वहां सुविधाओं का जायजा भी लिया गया। सुरक्षा के सभी मानक पूरे पाए गए। पार्किंग में लोगों के आवागमन के लिए लिफ्ट भी लगाई जा रही है। पैदल चलने के लिए रैंप भी बनाए जाएंगे। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए टायलेट भी बनाए गए हैं।

305 गाड़ियां हो सकेंगी पार्क
जीडीए के मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग में 305 चार पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। करीब 300 दो पहिया वाहन भी वहां खड़े किए जा सकेंगे। बेसमेंट में 97, भूतल पर आठ, प्रथम तल पर तीन, द्वितीय तल पर 32, तीसरे और चौथे तल पर 64-64 तथा छत पर 37 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके शुरू हो जाने से गोलघर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाने की उम्मीद है। गोलघर के सभी व्यापारी अपने वाहन अपनी दुकानों के सामने लगाते हैं। खरीदारी करने वाले भी गाड़िया सड़क पर ही पार्क करते हैं जिससे दोनों तरफ की एक-एक लेन व्यस्त हो जाने से प्राय: जाम लग जाता है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 24 अक्तूबर को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे और 25 अक्तूबर से इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। दिवाली के मौके पर पांच अक्तूबर तक पार्किंग में गाड़ी पार्क करने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

फिर टली जीडीए बोर्ड की बैठक, अब आज होगी
जीडीए बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को तीसरी बार भी टल गई। मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग लंबी खींच जाने की वजह से बैठक टालनी पड़ी। उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे से बैठक आयोजित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें