फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का हाल: करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग खाली, सड़क पर खड़ी गाड़ियां लगा रहीं जाम

Mon, 30 Jan 2023 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गोलघर क्षेत्र में सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों को भी  सहयोग करना चाहिए। दो अन्य मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
मल्टी लेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के गोलघर स्थित जलकल परिसर में बनी करीब 600 गाड़ियों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग खाली रहती है और सड़क पर खड़े वाहन रोजाना जाम का कारण बन रहे हैं।   

विज्ञापन


शहर का दिल कहे जाने वाले गोलघर को जाम से निजात दिलाने के लिए काफी तैयारी के बाद करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई। उद्घाटन के बाद नगर निगम की ओर से कुछ दिनों तक सख्ती की गई। दुकानदारों को भी प्रेरित किया गया।

इसका परिणाम सुखद रहा। पार्किंग भरने लगी तो गोलघर में वाहन फर्राटे के साथ निकलने लगे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही स्थिति पहले जैसी हो गई। मल्टीलेवल पार्किंग में सन्नाटा और वाहन सड़क पर नजर आने लगे। नतीजा रोजाना लगने वाले जाम के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

दो जगहों पर अब तक नहीं शुरू हो सका कार्य

शासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन की ओर से करीब 125 करोड़ की लागत से शहर में तीन जगहों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना बनी है। गोलघर के अलावा रेलवे बस स्टेशन और बसंतपुर ,घंटाघर के पास बंधु सिंह पार्क में भी मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जानी है। 49 करोड़ 84 लाख 77 हजार रुपये की लागत से गोलघर जलकल परिसर में पार्किंग बन गई। लेकिन रेलवे बस स्टेशन और घंटाघर में अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है।   


रेलवे बस स्टेशन मल्टी लेवल पार्किंग
  • अंडर ग्राउंड समेत कुल 6 तल
  • लागत : 4733.62 लाख
  • एरिया : 5759.56 वर्ग मीटर
  • कुल मंजिलों का कंस्ट्रक्शन एरिया : 16160 वर्ग मीटर
  • दो पहिया वाहन पार्किंग  : 523
  • चार पहिया वाहन पार्किंग : 238
  • दुकानें : 26 (बेसमेंट और भूतल पर)

बसंतपुर घंटाघर मल्टीलेवल पार्किंग
  • अंडर ग्राउंड समेत 5 तल
  • लागत : 27.67 करोड़
  • एरिया : 2172.91 वर्ग मीटर
  • कुल मंजिलों का कंस्ट्रक्शन एरिया : 4947.49
  • दो पहिया वाहन पार्किंग : 211
  • चार पहिया वाहन पार्किंग : 57
  • दुकानें : 5 (भूतल पर)

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गोलघर क्षेत्र में सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों को भी  सहयोग करना चाहिए। दो अन्य मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की कवायद चल रही है। घंटाघर पार्किंग के लिए शासन से पहली किस्त जारी की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें