फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआईपी : नाना पाटेकर के निधन पर बोले सांसद रवि किशन, आखिरी बातचीत में गोरखपुर को लेकर कही थी ये बात

Thu, 08 Oct 2026 11:04 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर

सार

सांसद ने कहा कि वे स्टारडम से दूर रहने वाले कलाकार थे। वे भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी।
विज्ञापन
नाना पाटेकर और रवि किशन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उनसे मेरा आत्मीय संबंध रहा है। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बड़ी छवि है। उनसे मेरी समय-समय पर बात होती रहती थी। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने आखिरी बातचीत में कहा था कि गोरखपुर आऊंगा तो मुझे घुमाना। 
विज्ञापन


जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण से मैंने बहुत कुछ सीखा
सांसद ने कहा कि वे स्टारडम से दूर रहने वाले कलाकार थे। वे भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी। मुंबई की चकाचौंध में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा। उनके अभिनय, सादगी और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण से मैंने बहुत कुछ सीखा। वे हमेशा स्नेह और प्रोत्साहन देते थे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें