- सशक्त लोकतंत्र की नींव है सत्यापित मतदाता
गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ल ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अपना फॉर्म भरकर निर्वाचन संबंधित विवरण उपलब्ध कराया। उन्होंने आम लोगों से भी फॉर्म भरने का आह्वान किया।
फॉर्म भरने के दौरान मौजूद अधिकारियों और लोगों ने उन्हें उदाहरण के रूप में देखा, क्योंकि प्रायः लोग मतदाता सूची में सुधार को लेकर लापरवाही बरतते हैं। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं सत्यापित मतदाता। आपका नाम मतदाता सूची में सही-सही दर्ज होना सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूती देने का सबसे बड़ा तरीका है। यह अभियान हर उम्र, वर्ग और समाज के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एसआईआर फॉर्म अवश्य भरे। आपका यह छोटा सा प्रयास भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा। जब मतदाता सूची सही होगी, तभी मतदान भी सही होगा और प्रतिनिधित्व भी। संवाद