फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन की टक्कर रोकेगा कवच, टावर लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाराबंकी से गोरखपुर होकर छपरा तक 438 किमी लंबे रेल ट्रैक पर 88 टॉवर लगाए जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ट्रेन की आमने-सामने की टक्कर रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे जल्द ही बाराबंकी से गोरखपुर होकर छपरा रेल रूट कवच (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) से लैस होगा। 438 किमी लंबे पर 88 टावर लगाए जाएंगे। पहले फेज में टावर लगाने का काम शुरू कर दिया है। काम शुरू होने के बाद इसकी मॉनिटरिंग खुद महाप्रबंधक कर रहे हैं।
रेल प्रशासन ने इस काम को पूरा करने के लिए दो साल का समय दिया है। चौरीचौरा, सहजनवां, देवरिया, चुरेब और बस्ती में टावर के लिए फाउंडेशन बनाने का काम शुरू हो चुका है। एक महीने के अंदर यहां फाउंडेशन बनाकर टावर इंस्टॉल किया जाएगा। इसके साथ ही इंजनों में लगने वाले डिवाइस को इंस्टॉल किए जाने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले सीतापुर-बुढ़वल रेल रूट पर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली विकसित की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इस सुविधा से ट्रेन हादसों का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। रेलवे में दुर्घटनाओं, आमतौर टक्कर को रोकने को में इस प्रणाली को अहम माना जा रहा है। इस खास तकनीक से एक ही ट्रैक पर आगे पीछे दौड़ने वाली ट्रेनों में टक्कर नहीं होगी। इसे रोकने के लिए जीपीएस, रेडियो फ्रिक्वेंसी का प्रयोग होगा। ट्रेनों के टकराने की स्थिति आने से पहले ही दोनों ट्रेनों में ऑटोमेटिक ब्रेक लगने के साथ ही पांच किलोमीटर के दायरे में मौजूद सभी ट्रेनों का संचालन भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें