फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Ladengecoronase: गोरखपुर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए सांसद रवि किशन ने दिए चालीस लाख रुपये, शहरवाासियों से की ये खास अपील

Sun, 25 Apr 2021 05:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सांसद ने जिला अधिकारी को प्लांट स्थापना के लिए पत्र भेजा। सांसद ने कहा कि ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए संयंत्र की जरूरत है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल के मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहे गोरखपुर में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं हो इसके लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने जिले में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस मद में सांसद निधि से चालीस लाख रुपये भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान में गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी की समस्या हो रही है। यह स्थिति देश के हर राज्य की है। सरकार और शासन के स्तर से हर जगह विभिन्न उपाय कर ऑक्सीजन की उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में सामान्य स्थिति के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है लेकिन जिस तरह यह जिला पूर्वांचल के मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है जल्द ही यहां ऑक्सीजन की खपत और बढ़ने वाली है। महामारी जैसी परिस्थिति न सिर्फ जिले को पर्याप्त ऑक्सीजन मिले बल्कि आस पास के जिलों की भी ऑक्सीजन की जरूरत पूरी की जा सके इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट आवश्क है। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना महामारी पर जीत हासिल करने के लिए सभी मिलकर सहयोग की भावना के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण से शासन और सरकार के निर्देश का पालन करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें