अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष में बृहस्पतिवार को आरक्षित श्रेणी (एससी, एसटी एवं ओबीसी संवर्ग) की प्रतीक्षा सूची से प्रवेश होगा।
प्रवेश सह संयोजक डॉ. मनीष पांडेय ने बताया कि 22 अगस्त को बीए आनर्स में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग की प्रतीक्षा सूची, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रतीक्षा सूची के समस्त अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। बुधवार को कुल 228 अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने मूल अंक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अद्यतन जाति, आय इत्यादि अद्यतन प्रमाणपत्र साथ एक सेट फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से साथ लाएंगे।
प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए आज उपस्थित हों छात्र
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमए (अंग्रेजी) प्रथम सेमेस्टर में दूसरी काउंसिलिंग की सूचीबद्ध विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जो छात्र अभी तक अपना प्रवेश कार्य पूरा नहीं कर पाए हैं, उन्हें बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे विभाग में उपस्थित होना है। विभागाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि यह दूसरी काउंसलिंग की अंतिम तिथि है। इसलिए कृपया समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
गोरखपुर। एमए (अंग्रेजी) प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं कमरा नंबर 147 में नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहें। 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। यह जानकारी विभागाध्यक्ष ने दी।