फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: चार ट्रेनें निरस्त, छह ट्रेनों का रास्ता बदलने से यात्रियों का सफर मुश्किल में

Tue, 11 Apr 2023 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखपुर की चार ट्रेनों के निरस्त होने से करीब चार हजार यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होगा। वहीं, ट्रेनों का रास्ता बदलने से भी यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के गोंडा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर वाशेबल एप्रन (कंकरीट की सतह) कार्य के चलते 15 अप्रैल से 29 मई तक 45 दिन के यातायात ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। इस दौरान गोरखपुर की चार ट्रेनों के निरस्त होने से करीब चार हजार यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होगा। वहीं, ट्रेनों का रास्ता बदलने से भी यात्रियों को परेशानी होगी।

विज्ञापन


निरस्तीकरण

  • नकहा जंगल से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस।
  • गोमतीनगर से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस।
  • अमृतसर से 19 अप्रैल से 24 मई तक प्रस्थान करने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी ।
  • न्यू जलपाईगुड़ी से 21 अप्रैल से 26 मई, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी।


इसे भी पढ़ें: ट्रक की ठोकर से जीप के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन

  • दरभंगा से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • नई दिल्ली से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी बाराबंकी-आयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • नई दिल्ली से 16 अप्रैल से 30 मई तक प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी बाराबंकी-आयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • कटिहार से 17 अप्रैल से 25 मई, 2023 तक प्रस्थान करने वाली कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दिल्ली से 18 अप्रैल से 26 मई तक प्रस्थान करने वाली दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस बाराबंकी-आयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोच कर उतारा मौत के घाट, शव देख कांप गए लोग

शार्ट टर्मिनेशन
  • गोरखपुर से 15 अप्रैल से 28 मई तक प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जाएगी।
  • गोरखपुर से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी सुभागपुर टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जाएगी।
  • गोरखपुर से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जाएगी।
  • आसनसोल से 18 अप्रैल से 23 मई तक प्रस्थान करने वाली आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जाएगी।
  • हैदराबाद से 14 अप्रैल से 26 मई, 2023 तक प्रस्थान करने वाली हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी ऐशबाग स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जाएगी।
  • प्रयागराज संगम से 14 अप्रैल से 28 मई, 2023 तक प्रस्थान करने वाली प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस अयोध्या कैंट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: जातीय संघर्ष के बीच नाबालिग मोहब्बत बनी वजह, हत्या तक पहुंचा गैंगवार

शार्ट ओरिजिनेशन
  • गोंडा से 15 अप्रैल से 28 मई तक प्रस्थान करने वाली गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • गोंडा से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी सुभागपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • गोंडा से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • गोंडा से 19 अप्रैल से 24 मई तक प्रस्थान करने वाली गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 16 अप्रैल से 28 मई तक प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी ऐशबाग स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • मनकापुर से 15 अप्रैल से 29 मई तक प्रस्थान करने वाली मनकापुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस अयोध्या कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें