गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह हिमांचल प्रदेश के 17,355 फीट की ऊंचाई पर मौजूद फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ाई से चूक गए हैं। भारी बर्फबारी और गाइड के पैर और हाथ में चोट की वजह से नीतीश को 16,900 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा कर लौटना पड़ा है।
नीतीश ने अपने अभियान की शुरूआत 3 सितंबर को सुबह 11 बजे सोलांग वैली के ढूंढू गांव से की। तकरीबन 12 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद लेडी लेक लेक का सफर पहले दिन पूरा किया। अगले दिन समिट कैम्प पहुंचे । जिसकी, ऊंचाई 13,500 फिट है।
वहां से उसी रात 11.45 बजे फाइनल समिट के लिए निकल गए थे लेकिन एक घंटे के बाद ही बर्फबारी होने लगी। पांच की रात को दोबारा 11.30 बजे फाइनल समिट के लिए निकले करीब 4.30 घंटे चलने के बाद सुबह 4 बजे फ्रेंडशिप पीक से 400 फुट पहले गाइड का पैर और हाथ दुर्घटना का शिकार हो गया।