खोराबार। मोतीराम अड्डा-झंगहा मार्ग पर रामपुर के पास सोमवार देर रात अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ निवासी अविनाश निषाद (29) सोमवार देर रात अपने मित्र सोनू निषाद (28) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। खोराबार क्षेत्र के रामपुर के पास उनकी बाइक की अज्ञात बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। घायल सोनू को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।