पीएम ने कहा माता जी आप मुझसे मिलने आने वाली थीं, देखिए मैं ही आ गया। सबसे मिले, परिवार के बारे में जानकारी ली। इसी बीच कोने में खड़ी सात साल की बिटिया पर नजर गई। प्यार से उसका कान पकड़ा और अपने पास लेकर आए फिर फोटो खिंचवाई। प्रधानमंत्री करीब 12 मिनट तक केंद्रीय मंत्री के घर पर रुके।
उनकी माता ने 101 रुपये, हल्दी और अक्षत सगुन के तौर पर दिए और हनुमान जी की एक मूर्ति भी भेंट किया। जिसे स्वीकार करते हुए मोदी ने कहा कि मैं तो आपके यहां ज्यादा समय बीताने की सोच कर आया था, लेकिन, कार्यक्रम में ही अधिक समय लग गया।
पीएम मोदी को पंकज चौधरी की मां ने भगवान की प्रतिमा भेंट की थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उन्होंने बच्चों को बुलाकर दुलार किया। उज्ज्वला चौधरी ने उन्हें पानी और चाय पीने के लिए ऑफर किया तो पीएम के साथ मौजूद एसपीजी ने अपने पास लेकर आए पानी और चाय दिए।
पंकज चौधरी के पारिवारिक शुभचिंतक और हिंदी बाजार के संरक्षक पंकज गोयल ने बताया कि जब पीएम मोदी का पंकज चौधरी के घर आने की जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गए थे। सुरक्षा और अन्य प्रोटोकॉल अधिकारी आनन-फानन में जब घर की तरफ भागते हुए आए और आने का तय हुआ तो लगा कि पीएम अपने सांसद, पार्टी कार्यकर्ता का कितना ख्याल रखते हैं।
पीएम ने कहा था-'जूता निकाल के अंदर जाना है'पीएम मोदी जब पंकज चौधरी के घर गए थे वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पीएम मोदी ने पंकज चौधरी के घर पहुंच कर उनसे पूछा था कि- 'जूता निकाल के अंदर जाना है'। इसपर पंकज चौधरी ने बेहद विनम्र भाव से उनके प्रति आभार जताते हुए जूता पहनकर ही घर में अंदर प्रवेश करने का आग्रह किया था। इस पल का किसी ने वीडियो बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था। लोग पीएम के इस सादगी और सरलता की खूब तारीफ करते दिखे।