फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के बीच हुई मारपीट देख सदमे से मां की मौत, पहले भाभी से हुआ था झगड़ा

Sat, 01 Aug 2020 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर

सार

  • विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव का मामला
  • मायके में रह रही है बहन, भाभी से झगड़ा होने पर भाई ने कर दी पिटाई
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी में शनिवार को सुबह तकरीबन 11 बजे भाई-बहन के बीच हो रहे झगड़े को देखकर सदमे से 55 वर्षीय मां की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बैकुंठपुर कोठी निवासी बृजकिशोर कुशवाहा की बेटी सरिता ससुराल में विवाद के बाद से मायके में ही रहती है। कहा जा रहा है कि शनिवार को सुबह घर में किसी बात को लेकर सरिता का अपनी भाभी से झगड़ा होने लगा। आवाज सुनकर भाई हरेश पहुंचा और बहन सरिता की पिटाई करने लगा।

बीच बचाव करने पहुंची मां 55 वर्षीया मैना देवी सदमे से बेहोश हो गईं। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। विवाद की जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने विशुनपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ बृजेश कुमार मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें