फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज को मिल रहा एक आम और एक कप चाय, खाने के लिए 24 घंटे में नहीं मिला भोजन

Sat, 01 Aug 2020 04:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

रेलवे के कोविड लेवल-टू अस्पताल पर फिर एक कोरोना मरीज ने लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाया है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष कोरोना संक्रमित होने के बाद रेलवे के लेवल-टू अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि 24 घंटे में उन्हें केवल एक कप चाय और खाने के नाम पर केवल एक आम दिया गया है। पीने के लिए पानी तक देने वाला कोई नहीं है। जबकि मौजूदा समय में करीब सात मरीज भर्ती हैं, लेकिन उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इस अस्पताल में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर विवि के छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष 25 जुलाई को कोरोना संक्रमण की जांच कराए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 26 जुलाई से होम आइसोलेट थे। इस बीच तबीयत बिगड़ी तो किसी तरह एंबुलेंस का इंतजाम कर बृहस्पतिवार शाम सात बजे रेलवे अस्पताल के कोविड लेवल-टू अस्पताल में भर्ती हुए। भर्ती होने के बाद उन्हें एक गिलास पानी तक नहीं मिला।

बताया कि रात 12 बजे बताया गया कि भोजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। चेस्ट एक्सरे और रक्त परीक्षण के नाम पर कहा गया कि यह सुविधा भी नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर एक बोतल पानी लेकर नहीं आता तो पानी के बिना जान चली जाती। किसी तरह कहने पर शुक्रवार शाम को एक कप चाय मिली। कुछ देर बाद खाने के नाम पर एक आम मिला है।
विज्ञापन


यही बर्ताव अन्य मरीजों के साथ भी है। उन्होंने बताया कि यह हाल सीएम सिटी का है। अगर स्थिति यही रही तो बहुत मुश्किल है। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि कोविड लेवल-टू अस्पताल में खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से है। डॉक्टर और कर्मचारी केवल रेलवे के हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें