फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : परीक्षा केंद्रों को लेकर आईं लगभग 25 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षाएं छह अप्रैल से प्रस्तावित हैं। इसके लिए डीडीयू प्रशासन ने 236 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी। इस पर लगभग 25 कॉलेजों ने आपत्ति जताई है। उनका निस्तारण कर एक हफ्ते में अंतिम सूची जारी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


डीडीयू प्रशासन की ओर से अनंतिम सूची में गोरखपुर जनपद मेें विश्वविद्यालय समेत कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह देवरिया में 83 और कुशीनगर में 61 केंद्र बनाए गए हैं। कॉलेजों से 20 मार्च की शाम तक आपत्तियां मांगी गई थीं। कॉलेजों की तरफ से मिली सर्वाधिक आपत्तियां केंद्र बनाए जाने को लेकर है। कई कॉलेजों ने मानक पूरा करने का हवाला देते हुए केंद्र बनाए जाने की मांग की है। कुछ कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र की दूरी का हवाला दिया है तो कुछ ने आसपास के दूसरे कॉलेज को केंद्र बनाए जाने की मांग की है।

इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि नियमानुसार सभी आपत्तियों का निर्धारण कर एक हफ्ते के अंदर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं छह अप्रैल से प्रस्तावित हैं। उसी के साथ प्राइवेट समेत वार्षिक आधार पर होने वाली परीक्षाएं भी शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें