फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 52 हजार से अधिक को लगा टीका, इस वजह से 17 यात्रियों का किया गया चालान

Fri, 21 Jan 2022 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर मास्क की चेकिंग की। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 17 यात्री और 56 यात्री बिना टिकट पकड़े गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को 363 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 52 हजार से अधिक को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इनमें पहली डोज के लिए 20 हजार से अधिक लोग बूथों पर पहुंचे थे। किशोरों से लेकर युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखा। यही वजह है कि 34 लाख चार हजार से अधिक लोगों को पहली डोज और 20 लाख 29 हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन


कुल टीकाकरण की बात करें तो यह आंकड़ा 54 लाख 50 हजार से अधिक पहुंच गया है। इसमें 15 से 17 वर्ष के किशोरों की संख्या एक लाख 33 हजार से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में बूथ संचालित किए जा रहे हैं। लोग बूथों पर आएं। सभी को टीका लगाया जाएगा। कोरोना से बचने का यह सबसे सुरक्षित व कारगर उपाय है।

बिना मास्क लगाए 17 यात्रियों का चालान

रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर मास्क की चेकिंग की। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 17 यात्री और 56 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इन सभी से जुर्माने के रूप में 36,360 रुपये वसूला गया।

कोरोना की रोकथाम के लिए सभी को मिलकर करना होगा काम: ऋषिमोहन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर में निगरानी समिति के दायित्वों का निर्वहन सभी को मिलकर करना होगा। तभी तीसरे लहर की रोकथाम शीघ्र संभव होगी। बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने जनप्रिय विहार वार्ड के निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, यह बात कही। उन्होंने अपर एडीएम(प्रशासन) से वार्ता करके कहा कि कई स्थानों पर निगरानी समिति का पुनर्गठन करने के लिए निर्देश दिया जाए। कमेटी में विभागीय लोगों को सम्मिलित करते हुए प्रचारित किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से सफाई निरीक्षक सुधीर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता देवी, आशा संगीता, सफाई सुपरवाइजर अशरफ, वालंटियर चंद्रकांत, विक्की राव उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें