फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी के मास्टरमाइंड की तलाश में बिहार में दबिश

Sun, 05 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर जिले के 50 से अधिक लोगों को बनाया शिकार
विज्ञापन

- कई राज्यों के बैंकों में खोले 100 से अधिक म्यूल खाते, तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

उरुवा बाजार (गोरखपुर)। बेलघाट पुलिस डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मास्टरमाइंड शशिरंजन कुमार की तलाश में बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह कस्बे में दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, शशिरंजन ने बड़े पैमाने पर साइबर ठगी का नेटवर्क तैयार किया और सरकारी योजनाओं का लालच देकर ग्रामीणों के खातों से करोड़ों रुपये उड़ा लिए। पुलिस बैंक डिटेल, कॉल रिकार्डिंग और लोकेशन समेत कई तकनीकी जानकारियां जुटा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
बेलघाट पुलिस साइबर ठगी में लिप्त तीन आरोपियों बेलघाट के भभया निवासी अभिषेक शुक्ला, बिहार के औरंगाबाद गोह निवासी सतीश कुमार गुप्ता और नीरज कुमार खत्री को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। इनके पास से बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की कई बैंक शाखाओं के पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक बरामद की गई थी जिनका इस्तेमाल नेटबैंकिंग के माध्यम से धोखाधड़ी करने में किया गया। साइबर ठगों का यह गिरोह विभिन्न बैंकों के खातों का इस्तेमाल करता रहा है।
विज्ञापन

इसमें बड़ौदा यूपी बैंक बेलघाट, एसबीआई बेलघाट, आईओबी सिकरीगंज, सेंट्रल बैंक उरूवा, आंध्रा बैंक सिविल लाइंस गोरखपुर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइंस गोरखपुर, एचडीएफसी बैंक गुड़गांव, एसबीआई अनुग्रह कालोनी गया, आईसीआईसीआई बैंक रफीगंज औरंगाबाद, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक वरगांवा औरंगाबाद, पीएनबी प्रौय्या गया, पीएनबी चौंदौली गया, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा रफीगंज सहित कई अन्य शाखाओं में खोले गए म्यूल खातों का इस्तेमाल किया गया।
एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, साइबर ठगी के मामले में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है और मास्टरमाइंड की जल्द गिरफ्तारी के लिए बिहार में दबिश दी जा रही है।

जिले के 50 से अधिक लोगों को बनाया शिकार
साइबर ठगी का यह गिरोह ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके खातों को अपने नियंत्रण में लेता था और फिर उनके माध्यम से धनराशि हड़पता था। इनके झांसे में आकर अब तक 50 से अधिक लोग शिकार बन चुके हैं और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। ठगी के शिकार लोगों से पुलिस की एक टीम संपर्क कर रही है।
विज्ञापन


मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क होगा उजागर
बेलघाट पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड शशिरंजन कुमार डोवल बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह कस्बे का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे गिरोह का तिकड़म उजागर किया जा सकेगा। मामले में पुलिस तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है और सभी म्मूल खातों की पुष्टि कर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें