फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से सीखी आधुनिक ताइक्वाडों की बारीकियां

विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में प्र​शिक्षण लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के इंडोर हॉल में शुक्रवार को ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन और गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आईटीएफ प्रेसिडेंट ताइक्वांडो सेमिनार का शुभारंभ हुआ। सेमिनार में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ मलेशिया, नेपाल और श्रीलंका से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेमिनार का उद्घाटन इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन के अध्यक्ष एवं ग्रैंड मास्टर पॉल विलर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देते हुए संतुलन, गति, फुटवर्क, बचाव और आक्रमण की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और नई तकनीकों को सीखना जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि मलेशिया ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर नजिमी अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर देते हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या उत्साहजनक है और भविष्य में यहां राष्ट्रीय स्तर की बड़ी ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराने की योजना है। कार्यक्रम में ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विजय चाहल और महासचिव डॉ. संतोष कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जीतलाल प्रजापति, गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता सिंह सहित कई पदाधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले खिलाड़ी व प्रशिक्षक
खिलाड़ियों को नई तकनीकों के साथ अनुशासन और नियमित अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। यही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाएगा।
ग्रैंड मास्टर पॉल विलर,प्रशिक्षक जर्मनी

गोरखपुर में उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिला। यहां का माहौल और खिलाड़ियों का उत्साह काफी प्रभावित करने वाला है।
कैलाश थापा मगर
,नेपाल


इस सेमिनार में तकनीक की बारीकियां सीखने का अच्छा अवसर मिला। इसका लाभ प्रतियोगिताओं में मिलेगा।
सीताराम दराई, नेपाल

विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों से सीधे प्रशिक्षण लेना हर खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला।
अरका मंडल
,दिल्ली

प्रशिक्षण के दौरान संतुलन और स्पीड पर विशेष अभ्यास कराया गया, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा है।
विषम ,नेपाल
ऐसे सेमिनार खिलाड़ियों के कौशल को नई दिशा देते हैं। यहां मिली तकनीक आगे के प्रदर्शन को और बेहतर बनाएगी।
राजीव सिंह
,वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें