आईपीएस बनने के बाद आयोजित पिपिंग सेरेमनी में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार को बैज लगाते डीजीपी।
गोरखपुर। शहर में एसपी नार्थ के पद पर तैनात ज्ञानेंद्र कुमार का आईपीएस अधिकारी के रूप में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मूलरूप से बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार वर्ष 1999 बैच के पीपीएस अधिकारी रहे हैं। अपने लंबे पुलिस सेवा काल में उन्होंने गाजीपुर, जौनपुर, बांदा, मथुरा, इलाहाबाद और प्रतापगढ़ समेत कई जनपदों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा वह एसटीएफ में सीओ और एक वर्ष तक एडिशनल एसपी के पद पर भी कार्यरत रहे। बनारस और इटावा में एसपी क्राइम तथा गाजीपुर में एसपी सिटी के रूप में उनकी कार्यशैली की सराहना हुई।