फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले 37 कोरोना पॉजिटिव, कलेक्ट्रेट और खलीलाबाद तहसील हुआ सील

Fri, 24 Jul 2020 02:25 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • कलेक्ट्रेट पांच कर्मी और सदर तहसील के एक अधिकारी मिले पॉजिटिव
  • महुली थाने में तैनात एक एसआई,दो हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल भी पॉजिटिव
  • शहर के एक परिवार के चार लोग और एक दंपती मिली पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कलेक्ट्रेट के पांच कर्मी और खलीलाबाद तहसील में तैनात एक अधिकारी समेत 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। डीएम ने एतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट और खलीलाबाद तहसील को सील करा दिया।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें कलेक्ट्रेट के पांच कर्मी शामिल है। इसके अलावा खलीलाबाद तहसील में तैनात एक अधिकारी भी पॉजिटिव मिले है। जिला कोर्ट का एक कर्मी भी पॉजिटिव मिला है।

जिला अस्पताल में तैनात एक स्टॉफ नर्स की 25 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव मिली है। महुली थाने में तैनात पांच पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले है। जिसमें एक एसआई, दो हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल है। कोतवाली क्षेत्र के मैलानी का एक 20 वर्षीय युवक और गुलहरिया निवासी युवक पॉजिटिव मिला है। गाजियाबाद का निवासी 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरियों ने बढ़ाई चिंजा

गोरखपुर के तारामंडल के पास संचालित एक हॉस्पीटल का कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। धनघटा क्षेत्र का निवासी एक पत्रकार भी पॉजिटिव मिला है। खलीलाबाद शहर के निवासी एक परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले है। शहर के ही गांधीनगर निवासी एक दंपती पॉजिटिव मिले है।

दुधारा क्षेत्र के बाघनगर निवासी 29 वर्षीय युवक और सेमरियावां के निवासी चार लोग और बभनीगौरा निवासी 41 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले है। बखिरा के शिवापार के निवासी 26 वर्षीय युवक और मेंहदावल क्षेत्र के अमरडोभा निवासी 60 वर्षीय महिला,धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरगदवा गांव की 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।

महुली क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी शख्स पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। अब तक 651 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि नौ संक्रमित की मौत हो चुकी है।

डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि कलेक्ट्रेट के पांच कर्मी और सदर तहसील के एक अधिकारी के पॉजिटिव मिलने से दोनों जगह सैनिटाईज कराया गया। कलेक्ट्रेट और सदर तहसील को सील करा दिया गया। शनिवाार और रविवार को लॉकडाउन ही रहता है। अब सोमवार को दोनों कार्यालय जनता के लिए खोले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें