फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करता है मूट कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग की ओर से शनिवार को मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के मंत्री अनुज अस्थाना ने कहा कि मूट कोर्ट छात्रों के भीतर आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करता है। यह एक सफल अधिवक्ता या न्यायाधीश बनने में सहायक साबित होता है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने कहा कि मूट कोर्ट छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की वास्तविक समझ प्रदान करता है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करता है। विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मूट कोर्ट के माध्यम से छात्र न केवल कानून की बारीकियों को समझते हैं बल्कि वकालत के दौरान जरूरी तर्क-वितर्क, प्रस्तुतिकरण और केस की तैयारी जैसे कौशल भी सीखते हैं।
कार्यक्रम में विधि तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने न्यायालयी कार्यवाही का सजीव प्रदर्शन किया। इसके तहत उन्होंने वकील, जज और अन्य पक्षकारों की भूमिका निभाते हुए अपने कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. राकेश मिश्र, डॉ. तनवीर आलम, डॉ. परवेज आलम, डॉ. रंजना श्रीवास्तव एवं गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें