अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से रात और दिन का मौसम राहत देने वाला रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चार दिनों तक अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शनिवार को भी पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई है।
जून में चार साल में हुई सबसे कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को करीब 44 मिलीमीटर बारिश हुई। यह जून माह में अब तक चार साल में हुई सबसे कम बारिश है। जून माह में औसतन 188 मिलीमीटर बारिश आंकड़ा है।