फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संविदा लाइनमैन पर 51 हजार रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 19 Jun 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल जमा कराने के नाम पर लिया पैसा, दो साल बाद भी नहीं जमा हुई बकाया राशि
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, रुपये मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
सहजनवां। नगर पंचायत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने संविदा पर तैनात लाइनमैन पर बिजली का बकाया बिल जमा कराने के नाम पर 51 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रुपये लेने के बावजूद न तो बिल जमा कराया गया और न ही रकम वापस की गई। मामले में पीड़ित ने सहजनवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।
सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 केशोपुर निवासी मैनुद्दीन पुत्र ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि करीब दो वर्ष पहले उनके ऊपर बिजली विभाग का लगभग 1.70 लाख रुपये बकाया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात क्षेत्र में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन से हुई। आरोप है कि लाइनमैन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि 50 हजार रुपये देने पर उनका पूरा बकाया बिल निस्तारित करा दिया जाएगा। उसकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने 20,800 रुपये ऑनलाइन और 30 हजार रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि रकम देने के बाद भी उनका बकाया बिजली बिल जमा नहीं हुआ। कुछ समय बाद जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लाइनमैन से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि वह लगातार टालमटोल करता रहा और अब रुपये मांगने पर गाली-गलौज तथा मारपीट पर उतारू हो जाता है। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें