फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हैवानित: घर में बच्चों के साथ सो रही महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 02 Oct 2023 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि शुक्रवार रात महिला बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान आरोपी जबरन घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा पीटा व पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट व जानमाल की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव में शुक्रवार रात घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लात घूंसे से उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति की कुछ दिन पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बच्चों के साथ जीवन-यापन करती है। महिला का आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला एक युवक उससे शादी एवं भरण पोषण करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

आरोप है कि शुक्रवार रात महिला बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान आरोपी जबरन घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा पीटा व पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट व जानमाल की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें