फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूतानी में हैवानियत: लूट, हत्या की कोशिश में जेल जा चुका है दुष्कर्म का आरोपी अविनाश

Thu, 24 Aug 2023 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अमरूतानी में महीने भर के भीतर दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। इसके पहले गीडा इलाके की यू-ट्यूबर को रात में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में शामिल छह आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाने-पीने का सामान दिलाने के बहाने 13 साल की किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अविनाश पर पहले से लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के आरोप में पांच केस पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है। अविनाश के पिता संपत पर 25 हजार का इनाम है। वह एनडीपीएस के केस में वांछित है और तीन साल से फरार है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पहले यू-ट्यूबर के साथ हुई थी हैवानियत: अमरूतानी फिर बदनाम, अब किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

अमरूतानी में महीने भर के भीतर दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। इसके पहले गीडा इलाके की यू-ट्यूबर को रात में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में शामिल छह आरोपियों को जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने अमरूतानी में गश्त बढ़ाई, लेकिन अब आबादी के बीच ही अर्द्धनिर्मित मकान में दुष्कर्म का मामला सामने आ गया है।

एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अविनाश पर लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के आरोप में पांच केस पहले से दर्ज हैं। वह एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है। अविनाश के पिता संपत पर 25 हजार का इनाम है। वह एनडीपीएस के केस में वांछित है और तीन साल से फरार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें