फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : हूटर बजा, 15 मिनट में तैयार हो गया राहत दल

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉकड्रिल : हूटर बजा, 15 मिनट में तैयार हो गया राहत दल
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर बुधवार की शाम 5:25 बजे अधिकारियों को सूचना मिली कि नकहा क्रासिंग के पास ट्रेन से एक जीप टकरा गई है। इसके बाद हूटर बजाया गया। फौरन दुर्घटना राहत ट्रेन को तैयार किया गया और 15 मिनट में राहत दल मौके पर पहुंचने को तैयार हो गया। जिसके बाद मॉकड्रिल की जानकारी दी गई तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना राहत दल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिक कराने का निर्णय लिया। सूचना पाते ही सभी ने तत्परता दिखाई और मेडिकल टीम, गैंगमैन और तत्काल राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी जुट गए। 15 मिनट के अंदर ट्रेन तैयार हो गई। ट्रेन अब नकहा के लिए निकलने ही वाली थी कि एक और फोन आया। बताया गया कि यह एक मॉकड्रिल थी। निरीक्षण पर निकले वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने यह सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि किसी आपात स्थिति में राहत दल को मौके पर पहुंचने में कितना समय लगता है यही जांचने के लिए यह मॉक ड्रिल की गई। बाद में स्टेशन पर यात्रियों को भी इसके बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें