फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी रेलवे ने कहा, जीआरपी थाने पर तैनात होंगी दो महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस लाइंस में अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी जीआरपी पीयूष आंनद। - फोटो : GORAKHPUR CITY
विज्ञापन
एडीजी रेलवे ने कहा, जीआरपी थाने पर तैनात होंगी दो महिला पुलिसकर्मी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष आनंद ने कहा कि ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में है। इस क्रम में रेलवे में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक थाने में कम से कम दो महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती को लेकर स्थापना शाखा को पत्र भी लिखा गया है।
एडीजी बुधवार को रेलवे पुलिस लाइन व एसपी रेलवे कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि छठ का त्योहार सामने है। ट्रेन एस्कार्ट व प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर अधिक से अधिक ध्यान दें ताकि पर्व में घर आने जाने वालों की यात्रा सुरक्षित रहे। मोबाइलचालित एफआईआर पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अपराधियों के पांच साल का विवरण तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवनों को समय से पूरा कराएं : अपर पुलिस महानिदेशक ने बुधवार की सुबह रेलवे पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवनों को देखा। निर्देश दिया कि भवन को समय पर पूरा कराएं।
चोरी का सामान कहां बिकता है, पता लगाएं
एडीजे ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। कहा कि विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतें। प्रत्येक थाना प्रभारी सभी वादी से मिलेंगे। थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी चोरी में पकड़े गए अभियुक्तों से पता करें कि चोरी का सामान वह कहां बेचता है।
विज्ञापन

पुलिस के लोगों की अपराधियों से सांठगांठ पर कार्रवाई करें। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही शीघ्रता से करने केे निर्देश दिया। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ, पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें