फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 'विज्ञान विदुषी' के लिए चुनीं गईं एमएमएमयूटी की सपना, देश के 40 विद्यार्थियों को मिलेगा ये सम्मान

Mon, 31 May 2021 12:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई देश के 40 विद्यार्थियों को देती है फेलोशिप
  • भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं सपना यादव
विज्ञापन
एमएमएमयूटी की छात्रा सपना यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की छात्रा सपना यादव का चयन 'विज्ञान विदुषी' समर फेलोशिप के लिए हुआ है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई देश के 40 विद्यार्थियों को यह फेलोशिप प्रदान करता है। सपना विवि में भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

विज्ञापन


देश भर के विश्वविद्यालयों में बीएससी (फिजिक्स) (इंटीग्रेटेड) के चतुर्थ वर्ष या एमएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्राओं में से केवल 40 छात्राओं का चयन विज्ञान विदुषी (भौतिकी) के लिए हुआ है। चयनित छात्राओं को टीआईएफआर कैंपस में तीन से चार हफ्ते के लिए आमंत्रित किया जाता है। समर फेलोशिप के दौरान छात्राओं को संबंधित विषय के नवीनतम शोध और शोध के नए उभरते हुए क्षेत्रों के बारे में बताया जाता है।

इस दौरान छात्राओं को अपने विषय में देश के शीर्षस्थ वैज्ञानिकों से मिलने और उनके साथ काम करने का अनुभव मिलता है। छात्राओं के लिए महिला वैज्ञानिकों के विशेष व्याख्यान भी आयोजित कराए जाते हैं जिससे वे प्रेरणा लेकर मूलभूत विज्ञान में अपने करियर को चुनें। साथ ही छात्राओं को भौतिकी में शोध कैसे करें, इसके लिए विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन


इस समय कोविड -19 प्रोटोकॉल को देखते हुए पिछले वर्ष से यह समर स्कूल ऑनलाइन माध्यम से चलाया जा रहा है। बरहज, देवरिया के मूल निवासी शिक्षक डॉ. जय प्रताप यादव की पुत्री सपना इस समय एमएमएमयूटी में एमएससी भौतिकी (प्रथम वर्ष) में अध्ययनरत हैं।

सपना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (भौतिकी) ऑनर्स किया है। सपना की सफलता पर एमएमएमयूटी में भौतिकी के विभागाध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है। सपना ने अपनी इस सफलता के श्रेय अपने बाबा रामजी यादव, माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें